Friday, May 29, 2009

कोरियन सीखें 4 - शब्दों को पढ़ना शुरू करें

उम्मीद है कि अब आप कोरियन अक्षरों को पढ़ना सीख गए होंगे। आइये थोडा अभ्यास करें।

기 ------------------- खी

거 ------------------- खौ

구 ------------------- खू

나 ------------------- ना

뉴 ------------------- न्यू

냐 ------------------- न्या

소 ------------------- सो

스 ------------------- स

벼 ------------------- फ्यौ

뮤 ------------------- म्यू

됴 ------------------- थ्यो

끼 ------------------- की

싸 ------------------- स्सा

푸 ------------------- फू

토 ------------------- थो

켜 ------------------- ख्यौ

आईई अब इन अक्षरों को जोड़कर शब्द बनाएं और उनका अर्थ भी समझें.

가구 ------------------- खागू ------------------- फर्नीचर

아기 ------------------- आगी ------------------- बच्चा

오이 ------------------- ओई ------------------- ककडी

가지 ------------------- खाजी ------------------- बैंगन

구두 ------------------- खुदू ------------------- जूता

호수 ------------------- होशू ------------------- झील

바다 ------------------- फादा ------------------- समुद्र

고기 ------------------- खोगी ------------------- मांस

나무 ------------------- नामू ------------------- पेड़

오리 ------------------- ओरी ------------------- बतख

우유 ------------------- उयू ------------------- दूध

비누 ------------------- फीनू ------------------- साबुन

다리 ------------------- थारी ------------------- पैर/ पुल

머리 ------------------- मौरी ------------------- सिर

나비 ------------------- नाबी ------------------- तितली

바지 ------------------- फाजी ------------------- पैंट

기차 ------------------- खीच्छा ------------------- रेलगाडी

우표 ------------------- ऊफ्यो ------------------- टिकट

모자 ------------------- मोजा ------------------- टोपी

라디오 ------------------- रादिओ ----------------- रेडियो

토마토 ------------------- थोमाथो ---------------- टमाटर

타자기 ------------------- थाजागी ------------ टाइपराइटर

바나나 ------------------- फानाना ------------------- केला

अब सीखे गए शब्दों को एक बार चित्र के रूप में देख कर याद करें जिससे कि आपको ये आसानी से याद रह सकें :-



अगले पाठ में कुछ अन्य रोचक शब्दों के साथ मिलेंगे। तब तक के लिए अलविदा।

आपका दोस्त

सतीश चंद्र सत्यार्थी

कोरियन सीखें ३ - सिलेबल सरंचना और उच्चारण

सबसे पहले तो आप सब से माफी चाहूंगा इतने दिनों तक गायब रहने के लिए। उम्मीद है कि वर्णमाला याद करने के लिए इतना वक्त काफी रहा होगा :-) (हो सकता है भूल भी गए हों)

खैर अबतक हम वर्णमाला लिखना सीख चुके हैं और स्वरों का उच्चारण भी सीख चुके हैं पर अब तक हमने व्यंजन वर्णों का उच्चारण नही सीखा है। कोरियन भाषा में व्यंजनों के उच्चारण शब्द में उनकी स्थिति के अनुसार बदलते रहते हैं। इसलिए उच्चारण को सही तरीके से समझने से पहले कोरियन की सिलेबल संरचना को समझना जरूरी है।

आज हम कोरियन सिलेबल की सरंचना का अध्ययन करेंगे। सिलेबल किस प्रकार बनते हैं यह जान लेने के बाद आप कोरियन शब्दों को आसानी से पढ़ और लिख पायेंगे।
तो आइये शुरू करते हैं :-

कोरियन में एक सिलेबल कम से कम दो और अधिक से अधिक तीन भागों से मिलकर बनता है। या तो एक व्यंजन और एक स्वर अथवा एक व्यंजन, एक स्वर और फ़िर अंत में एक व्यंजन।
इस प्रकार दो प्रकार के सिलेबल्स हो सकते हैं :

1. व्यंजन + स्वर ( C + O )
2. व्यंजन + स्वर + व्यंजन ( C + O + C )

पहले का उदाहरण देखें :

एक व्यंजन लेते हैं (खियक) उच्चारण होता है "" और एक स्वर लेते हैं 아/ㅏ () यहाँ ध्यान देन कि जैसे हिन्दी में स्वतंत्र रूप से स्वर को लिखते समय हम अथवा अक्षरों का उपयोग करते हैं पर व्यंजनों के साथ लिखते समय सिर्फ़ स्वर मात्राओं (k f h q w ) का प्रयोग करते हैं वैसे ही कोरियन में भी स्वरों में आने वालागौण होता है ओर व्यंजनों के साथ सिर्फ़ मात्राओं (ㅏ,ㅓ,ㅘ,ㅡ , ㅣ आदि ) का उपयोग करते हैं। वास्तव में स्वयं एक व्यंजन है जिसका उच्चारण "न्ग" (ng in Sing) की तरह होता है पर बाद में स्वर की मात्रा लगी होने पर इसका कोई उच्चारण naहीन होता है। अब इन दोनों वर्णों को जोड़कर एक सिलेबल की रचना करते हैं। यह बिल्कुल हिन्दी भाषा की तरह है। जैसे हम हिन्दी में और को मिलाकर खा बनाते हैं वैसे ही कोरियन में ओर को मिलाकर(खा) बनाते हैं।

इसी प्रकार,
ㄴ (नियन) + ㅗ () = 노 (नो)
ㅅ (शियत) + ㅔ () = 새 (शै)
ㅎ (हियत) + ㅚ (वे) = ㅎ (ह्वे)
ㅂ (फियप) + ㅜ () = 부 (फू)

अब दूसरे प्रकार के सिलेबल का उदाहरण लेते हैं।
इसमें एक व्यंजन के बाद एक स्वर और अंत में फिर एक व्यंजन आता है जिसे नीचे लिखा जाता है.
उदाहरण : 각, 밥, 일, 불, 낫 आदि

इस नीचे आने वाले व्यंजन को पाच्छिम कहते हैं.
पाछिम में व्यंजन एक साथ भी सकते हैं.
जैसे : 값, 닭 आदि

अब सिलेबल के बारे में आगे जानने से पहले सभी व्यंजनों का उच्चारण जान लेना उचित होगा जिससे की आप कोरियन सिलेबल्स को पढ़ भी सकें. जैसा की मैंने पहले बताया था कि कोरियन व्यंजनों का उच्चारण शब्द में उनके स्थान के अनुसार बदलता है. किसी अक्षर का उच्चारण इस बात पर निर्भर करता है की वह शब्द के ) प्रारंभ में है, ) बीच में या अंत में या फ़िर ) किसी सिलेबल के पाच्छिम में | इस प्रकार किसी व्यंजन के तीन सम्भव उच्चारण हो सकते हैं |

व्यंजन - नाम - उच्चारण -
----------- शब्द के प्रारभ में -- अन्य किसी स्थान पर -- पाच्छिम में
ㄱ - खियक --- -------------- ----------------- --
ㄴ - नियन ----- ------------- ----------------- --
ㄷ - थिगत ------ --------- - ----------------- --
ㄹ - रियल ------ ------------ / --------------- --
ㅁ - मियम ------ ----------- ----------------- --
ㅂ - फियप ------ ----------- ----------------- --
ㅅ - शियत ------/ ---------/ -------------- --
ㅇ - अंग --- --------कोई उच्चारण नहीं ------------- न्ग --
ㅈ - छियत ------ ----------- ----------------- --
ㅊ - Aspirated छियत -- ---- ------------------ --
(पर इसमें थोड़ा जोर रहता है कुछ कुछ "च्छ" की तरह। वैसे ही अन्य Aspirated व्यंजनों में भी। )
ㅋ - Aspirated खियक -- (क्ख) ----- (क्ख) ----- --
ㅌ - Aspirated थिगत -- (त्थ) ------ (त्थ) ------- --
ㅍ - Aspirated फियप -- (प्फ) ------ (प्फ) ------ --
ㅎ - हियत -------------- ----------- ------------त --
ㄲ - सांग खियक ------- क ---------- क ----------- क--
ㄸ - सांग थिगत -------- त ---------- त ------------ त --
ㅃ - सांग फियप -------- प ----------- प ------------ प --
ㅆ - सांग शियत -------- स्स/स ------ स्स/ -------- त --
ㅉ - सांग छियत -------- च ---------- च ------------ त --



देवनागरी की बारहखडी की तरह कोरियन में भी एक वर्णमाला चार्ट बनाया जा सकता है :-
-- ㄱ -- ㄴ -- ㄷ --

아 -- 가 (खा) -- 나 -- 다 --
야 -- 갸 (ख्या) -- 냐 -- 댜--
어 -- 거 (खौ) -- 너 -- 더 --
여 -- 겨 (ख्यौ) -- 녀 -- 뎌 --
오 -- 고 (खो) - 노 -- 도 --
요 -- 교 (ख्यो) -- 뇨 -- 됴 --
우 -- 구 (खू) -- 누 -- 두 --
유 -- 규 (ख्यू) -- 뉴 -- 듀 --
으 -- 그 (ख) -- 느 -- 드 --
이 -- 기 (खी) -- 니 -- 디 --
애 -- 개 (खै) -- 내 -- 대 --
얘 -- 걔 (ख्यै) -- 냬 -- 댸 --
에 -- 게 (खे) -- 네 -- 데 --
예 -- 계 (ख्ये) -- 녜 -- 뎨 --
와 -- 과 (खवा) -- 놔 -- 돠 --
왜 -- 괘 (ख्वै) -- 놰 -- 돼 --
외 -- 괴 (ख्वे) -- 뇌 -- 되 --
워 -- 궈 (ख्वौ) -- 눠 -- 둬 --
웨 -- 궤 (ख्वे) -- 눼 -- 뒈 --
위 -- 귀 (ख्वी) -- 뉘 -- 뒤 --
의 -- 긔 (खई) -- 늬 -- 듸 --

इसी तरह बाकी व्यंजनों की मात्राएँ और उच्चारण आप खुद लिखने का प्रयास करें. कोई समस्या आने पर आप टिप्पणी लिख कर पूछ सकते हैं. कोरियन लिपि में टाइप करने के लिए आपको कंट्रोल पैनल में जाकर रीजनल और लैंगुएज सेटिंग में कोरियन को ऐड करना होगा. आप करके देखें कोई समस्या होने पर मुझे इ-मेल करें.

अगले पाठ में हम कोरियन अक्षरों को पढ़ना सीखेंगे. तब तक के लिए अलविदा.

Tuesday, January 27, 2009

कोरियन सीखें 2 - लिखने का तरीका

कोरियन में अक्षरों को लिखने के लिए निश्चित स्ट्रोक आर्डर होता है | हालांकि एक बार भाषा पर पकड़ हो जाने पर आप इसे किसी भी तरह से लिख सकते हैं पर प्रारम्भ में स्ट्रोक के नियमों का पालन करना चाहिए |


व्यंजन
(CONSONANTS)


















दोहरे व्यंजन (Double Consonants)



शुद्ध स्वर
(SIMPLE VOWELS)



मिश्रित स्वर (COMPOUND VOWELS)















Monday, January 26, 2009

कोरियन सीखें - पहला दिन


"कोरियन सीखें" ब्लॉग का पहला पाठ लिख रहा हूँ | कोशिश करूंगा कि लगातार लिखूं जिससे कि आपके सीखने का प्रवाह निरंतर बना रहे। एक और बात कहना चाहूंगा कि टेढी मेढ़ी लिपि को देखकर न डरें। कोरियन एक बहुत ही सरल भाषा है (खासकर हिन्दी जानने वालों के लिए) और अगर आप प्रतिदिन आधे घंटे भी अभ्यास करें तो आप इस भाषा को कुछ ही दिनों में सीख सकते हैं ।

कोरियन दक्षिण और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या ८ करोड़ के लगभग है | इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासन के दौरान हुआ | इस भाषा की लिपि हंगल (Hangul 한글) है । कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ होता है - कोरिया या महान और 글(गल/geul) का अर्थ होता है - लिपि। इस प्रकार हंगल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" या "कोरियन लिपि"।

तो आइये सबसे पहले कोरियन कि लिपि हंगल सीखते हैं:-

कोरियन वर्णमाला
हंगल में कुल ४० अक्षर होते हैं जिनमें से १४ शुद्ध व्यंजन (Simple Consonants), 5 दोहरे व्यंजन (Double Consonants), 10 शुद्ध स्वर (Pure or SImple Vowels) और ११ मिश्रित स्वर (Complex Vowels or Dipthongs) होते हैं।
नोट : कोरियन में अक्षरों के नाम और उच्चारण अलग अलग होते हैं| उदाहरण के लिए अक्षर का नाम "खियक" है लेकिन शब्दों को पढ़ते समय इसका उच्चारण "ख/ग" होता है | दूसरी ध्यान देने योग्य बात अंगरेजी के समान ही कोरियन में भी एक ही अक्षर का उच्चारण अलग अलग शब्दों में भिन्न भिन्न हो सकता है | लेकिन यह एक वैज्ञानिक तरीके से होता है। किसी अक्षर का उच्चारण इस बात पर निर्भर करता है की वह शब्द के प्रारंभ में है, पाच्छिम में या फ़िर बीच में या अंत में | इस प्रकार किसी शब्द के तीन सम्भव उच्चारण हो सकते हैं | यहाँ पाच्छिम शब्द आपकी समझ में नहीं आ रहा होगा| इसे फिलहाल आप बस याद कर लें अगले पाठ में इसके बारे में बताऊँगा |

१४ शुद्ध व्यंजन (Simple Consonants)

ㄱ, ㄴ, ㄷ, ㄹ, ㅁ, ㅂ, ㅅ,

ㅇ, ㅈ, ㅊ, ㅋ, ㅌ, ㅍ, ㅎ



व्यंजन - नाम

ㄱ - खियक
ㄴ - नियन
ㄷ - थिगत
ㄹ - रियल
ㅁ - मियम
ㅂ - फियप
ㅅ - शियत
ㅇ - अंग
ㅈ - छियत
ㅊ - Aspirated छियत
ㅋ - Aspirated खियक
ㅌ - Aspirated थिगत
ㅍ - Aspirated फियप
ㅎ - हियत

5 दोहरे व्यंजन (Double Consonants)

ㄲ, ㄸ, ㅃ, ㅆ, ㅉ

व्यंजन - नाम

ㄲ - सांग खियक (k
ㄸ - सांग थिगत
ㅃ - सांग फियप
ㅆ - सांग शियत
ㅉ - सांग छियत

10 शुद्ध स्वर (Pure or SImple Vowels)

아, 야, 어, 여, 오, 요, 우, 유, 으, 이


아 - आ

야 - या

어 - औ

여 - यौ

오 - ओ

요 - यो

우 - उ

유 - यू

으 - इसके समकक्ष हिन्दी और अंगरेजी में कोई ध्वनि नहीं है पर यह Cut में "u" के उच्चारण से कुछ कुछ मिलता है |

이 - ई



११ मिश्रित (स्वर (Complex Vowels or Dipthongs)

애, 얘, 에, 예, 와, 왜, 외,

워, 웨, 위, 의


애 - ऐ

얘 - यै

에 - ए

예 - ये

와 - वा

왜 - वै

외 - वे

워 - वॉ

웨 - वे

위 - वी

의 - अई

(नोट : स्वरों का उच्चारण और नाम एक जैसा होता है | )
इन अक्षरों का उच्चारण बताने से पहले मैं चाहूँगा कि आप इन अक्षरों को सही सही लिखने का अभ्यास करें। हंगल लिपि दुनिया कि सबसे वैज्ञानिक और सरल लिपियों में से एक है और थोड़े से अभ्यास से आप इसे आसानी से सीख सकते हैं।

आपके सुझावों, शिकायतों, और प्रतिक्रियाओं का स्वागत है | इस ब्लॉग पर टिप्पणी करें या मुझे scsatyarthi@gmail.com पर मेल करें |